दुनिया की सबसे महंगी शादी होगी! चालीस एकड़ में नहीं बल्कि अब सौ एकड़ में होगा वैवाहिक कार्यक्रम , गिन नहीं पाएंगे हेलिकॉप्टर !

बाहुबली विधायक अनंत सिंह की लाडली बेटी की शादी को लेकर चर्चा न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे विश्व में हो रही है। बिहार की बेटी की शादी अमेरिका में काम करने वाले दामाद की चर्चा खूब हो रही है। इसी कड़ी में आज लोक गायक गुंजन सिंह पहुंचे। जिन्होंने दावा किया कि ये शादी पूरे देश में ऐतिहासिक होगी। गर्दा-गर्दा होगा। इतना हेलिकॉप्टर आसमान में उड़ेगा कि पूरा आसमान छा जाएगा।

दुनिया की सबसे महंगी शादी होगी! चालीस एकड़ में नहीं बल्कि अब सौ एकड़ में होगा वैवाहिक कार्यक्रम ,  गिन नहीं पाएंगे हेलिकॉप्टर !
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटनाः बाहुबली विधायक अनंत सिंह की लाडली बेटी की शादी को लेकर चर्चा न सिर्फ बिहार में बल्कि पूरे विश्व में हो रही है। बिहार की बेटी की शादी अमेरिका में काम करने वाले दामाद की चर्चा खूब हो रही है। इसी कड़ी में आज लोक गायक गुंजन सिंह पहुंचे। जिन्होंने दावा किया कि ये शादी पूरे देश में ऐतिहासिक होगी। गर्दा गर्दा होगा। इतना हैलिकॉप्टर आसमान में उड़ेगा कि पूरा आसमान छा जाएगा।लोक गायक गुंजन सिंह ने सबको आमंत्रित करते हुए कहा कि न्योता या कार्ड के इंतजार में मत रहिएगा, सबको आना है। इसके साथ ही लोगों एवं मीडिया की फर्माइश पर सोशल मीडिया पर खुद का ट्रेडिंगा गाना भी गाकर सुनाते नजर आए। 

150 से ज्यादा तरह के पकवान परोसे जाएंगे!

आपको बता दें कि बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है। विधायक अनंत सिहं की शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा (कृष्णा नगर) के रहने वाले ऋषिकेश कुमार (अंकित कुमार) के साथ हो रही है। उनके ससुर कमांडेंट रणविजय सिंह हैं। यह भव्य विवाह समारोह अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में होगा। जिसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। भव्य तैयारियों के बीच इस शादी में करीब 4 लाख मेहमानों के खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है और 150 से ज्यादा तरह के पकवान परोसे जाएंगे। शादी को लेकर लगभग 10 बीघे में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। समारोह के दौरान घुड़दौड़ (हॉर्स रेस) का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें जीतने वाले को 'महिंद्रा थार' गाड़ी और अन्य स्थानों पर रहने वालों को मोटरसाइकिल और स्कूटी इनाम में दी जाएगी। 

छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी संपन्न होगा

शादी में इसके अलावा भी अन्य कार्यक्रम होंगे। जिसका जायजा लेने हर दिन अलग अलग लोग आ रहे है। सबको काम बांट दिया गया है। जानकारी के मुताबिक स्पेशल कार्ड जहां तक संभव हो पाया वीआईपी से लेकर वीवीआईपी लोगों तक बांटे जा चूके हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी न्योता डिजिटली भी भेजा जा रहा है। 20 नवंबर को तिलक, 23 नवंबर को हल्दी, और 24 नवंबर को मेहंदी-संगीत का कार्यक्रम होगा। इसी दिन उनके छोटे बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी संपन्न होगा। आमंत्रण: अनंत सिंह ने इस शादी के लिए पूरे बिहार के लोगों को खुला निमंत्रण दिया है। 

लगभग सौ एकड़ में विवाह मंडप !

'राष्ट्रीय नाई महासभा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा नेता आजाद गांधी भी शादी की तैयारी में जुटे है। उन्होंने दावा किया लगभग चार लाख लोग शादी में शिरकत करेंगे। सारी व्यवस्था पूरी की जा रही है। पहले की व्यवस्था के मुताबिक तीस से चालीस एकड़ में विवाह के लिए स्थल चयन किया गया था। मगर शादी में आनेवाले मेहमानों को देखते हुए अब लगभग सौ एकड़ में विवाह मंडप सहित सभी वैवाहिक कार्यक्रम के साथ साथ सभी तरह की प्रतियोगिता, देश भर से आने हाथी घोड़ा पालकी के ठहरने एवं खाने पीने की खास व्यवस्था की जा रही है। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।